डमास ओल्ड ऐज होम
वृद्ध आश्रम
दिर्घायु होना पहले शास्त्रानुसार वरदान होता था परन्तु आज पुरे विश्व में वृद्ध होना अभिशाप हो चला है । झोपड़ी में रहे या महलो में बुढापा बोझ लगने लगा है । अकेले भारत में ही लगभग 8 करोड़ वृद्ध हो चुके कई पुरे विश्व की बात करे तो आंकड़े चौका देने वाले है ।पहले यह बूढ़े,समाज के सम्मानित और आवश्यक मने जाते थे आज इस अवस्था को एक अलग -थलग समाज बना दिया है जो असक्षम ,असहाय ,मजबूर अबल और फालतू के रूप में कही भी आप को मिल जाता है आपके घर में भी हो सकता है पर जरा सोचे आपको भी बुढ़ापा आना है अर्थात आपको भी इस बूढ़े समाज में आना है । ये इस भारत की संस्कृति में तेजी से असहाय नामक रोग फ़ैल रहा है और पश्चिम की संस्कृति इस कदर तेजी से मस्तिष्क पर हावी होती जा रही है कि भारत में वृद्धो के प्रति सेवा -भाव की संस्कृति ही नष्ट हो जायगी । हमे इससे बचने के लिए कुछ करना होगा ।
कारण क्या है सोचे ?
आज के समय में तेज आर्थिक विकास ,बड़ी संख्या में आबादी का गाँव से शहरों की और पलायन ,इस उपभोगतावाद की बढती प्रवृती की सबसे ज्यदा मार बुजुर्गो को झेलनी पड रही है। सयुंक्त परिवारों के छिन -भिन होने से बुजुर्गो को विरासत में मिलने वाला बुढ़ापा का सहारा छिन गया और वे राम भरोसे छोड़ दिए गये । जो पेंशन याफ्ता है उन्हें एक हद तक सहारा है लेकिन भुत बड़ी संख्या में वृद्धो को यह सहारा भी नही है । परिवार का सहारा न हो तो एसे बुजुर्गो को भोजन ,वस्त्र और ठिकाने की चिंता भी खुद ही करनी पड़ती है स्वास्थ्य से सम्बन्धी तमाम समस्याएँ अलग से होती है। न कोई उन्हें देखने वाला होता है और न उनको सुनने वाला होता है जिसके सामने अपने मन की बात कह सके । विदेशो में तो फिर भी ओल्ड ऐज होम का चलन है लकिन भारतीय समाज में समाज को दिखाने (अर्थात हमारे माता पिता हमारे साथ है ) की प्रवर्ती के चलते इन संस्थाओ को पूरी तरह मान्यता नही मिली है । वैसे भारत के कुछ शहरों में ओल्ड ऐज होम स्थापित हो गये है । लकिन अभी बहुत कम ही है फिर वहा का खर्च भी सभी को अखरता है जबकि एक बार थोडा धन दे देने पर ही ,पुरे जीवन बूढ़े लोग अपने आत्मसम्मान के साथ स्वास्थ्य रह सकते है ।एसी परिस्थिति में बुजुर्गो की हालत में सुधर के लिए समाज और सरकार को ही आगे आना होगा।हर एक बुजुर्गो को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद के साथ भावनात्मक जरूरतों को भी पूरा करना होगा।मध्यम वर्गीय और उच्च मध्यम वर्गीय परिवारों में जहां आर्थिक समस्याएँ कम होती है वहां बच्चो की जीवन शैली के कारण वृद्ध खुद को उपेक्षित महसूस करते है इसकी एक वजह यह भी होती है कि उनक अपना कोई व्यक्तिगत जीवन नही होता बच्चो के आस -पास घुमती जिंदगी में वे एक दिन अलग -थलग पड़ जाते है तमाम स्थितयो पर सोचना जरूरी है खासकर उनको जो आने वाले दो से दस सालो में इसी स्थिति में आने वाले है।
डमास वृद्ध आश्रम में जुड़कर क्या मिलेगा :-{भोजन ,आवास एवं स्वास्थ्य }-आत्म सम्मान -पूर्ण शुद्ध जैविक खादों से पैदा भोजन रोग व शारीरिक शक्तिनुसार उपलब्ध होना -आश्रम में उपलब्ध लगभग 49 प्रकार की चिकित्सा हर समय उपलब्ध रहना - मॉडर्न मेडिसिन आवश्यकतानुसार उपलब्ध करना -प्रत्येक कमरे पर देख -रेख कर्मचारी उपलब्ध रहना -कमरे डबलबेड ,सिंगलबेड व अधिकबेड वाले उपलब्ध रहना -लगातार मेडिकल चैक -अप -सभी कमरों में इंटर कॉम ,स्नानघर ,शौचालय उपलब्ध रहना -आश्रम एम्बुलेंस 24 घंटे उपलब्ध रहना -अपने रिश्ते दारों ,परिवारों से मिलने हेतु वर्ष में एक बार अधिकतम 500 किलोमीटर (अधिकतम 10 दिन ) तक कार ,व केयरटेकर उपलब्ध रहना जिससे कहीं जाने पर केयरटेकर सेवक के रूप में उपलब्ध रहना।मृत्यु होने पर रिश्तेदारों को सुचना व मृत्यु क्रियाक्रम का खर्च डमास द्वारा होगा।बड़े अस्पतालों से 24 घंटे संपर्क रखकर सहयोगियों को विशेष मांग पर सेवा उपलब्ध करना।
[


0 comments:
Speak up your mind
Tell us what you're thinking... !